74th Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा, मिला उत्कृष्ठ थाना व थाना प्रभारी का सम्मान
![74th Republic Day: Supela TI Durgesh Sharma honored in Republic Day celebrations, got the honor of best police station and station in-charge](https://localnewsadda.com/wp-content/uploads/2023/01/14E2CFC2-9B84-4EA4-A3F1-A7877C28F7DF-e1674726708190.jpeg)
दुर्ग, 26 जनवरी।74th Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुवार को सुपेला थाना प्रभारी व सुपेला थाने को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को उत्कृष्ठ थाना प्रभारी का सम्मान मिला। वहीं सुपेला थाना को उत्कृष्ठ थाने का सममान मिला है। राज्य कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने समारोह के दौरान टीआई दुर्गेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं।
इससे पहले कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। दइस मौके पर उन्होंने शहीद के परिवारजनों का सम्मान भी किया। समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि विभाग की झांकी अव्वल
समारोह के दौरान विभिन्न झांकिया भी (74th Republic Day) लगाई गई। इनमें कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल को द्वितीय स्थान डीपीएस को तथा तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।